NTPC उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर! – RRB NTPC Exam City Intimation Slip 2025 हुई जारी! जानिए क्या आपकी परीक्षा दूर शहर में है या आपके घर के पास?

RRB NTPC Exam City Intimation Slip 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा आयोजित RRB NTPC भर्ती 2025 की तैयारी कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी अपडेट सामने आई है। अभी अभी बोर्ड ने NTPC परीक्षा शहर सूचना पर्ची (Exam City Intimation Slip) को जारी कर दिया है। अब सभी अभ्यार्थी अपने CBT परीक्षा शहर, परीक्षा की तारीख और शिफ्ट की जानकारी ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं और इस सुविधा के माध्यम से अभ्यार्थियों को परीक्षा केंद्र तक समय पर पहुंचने और तैयारी की प्लानिंग में मदद मिलेगी। इसकी सभी विस्तार मे जानकारी नीचे दी गई है, आप सभी इसे ध्यान से पढ़ें और समझे।

यह स्लिप एडमिट कार्ड नहीं है, बल्कि यह एक पूर्व-सूचना है जो केवल आपके परीक्षा शहर और शेड्यूल को बताती है। एडमिट कार्ड बाद में उपलब्ध कराया जाएगा। हमे जैसे ही यह सूचना प्राप्त होगी तो हम आपको अपडेट की जानकारी सबसे पहले प्रदान कलर देंगे।

📅 NTPC Exam City Slip 2025 कब जारी हुई और इसका क्या उद्देश्य है?

RRB NTPC Exam City Intimation Slip 2025 का उद्देश्य उम्मीदवारों को परीक्षा की तारीख, परीक्षा केंद्र का शहर और शिफ्ट के बारे में पहले से जानकारी देना है ताकि वे समय से अपनी यात्रा और ठहरने की योजना बना सकें। यह Slip परीक्षा से करीब 10 दिन पहले जारी की जाती है और उम्मीदवार इसे RRB की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

ध्यान रहे, यह कोई प्रवेश पत्र (Admit Card) नहीं है, बल्कि केवल एक सूचना स्लिप है। हालांकि एडमिट कार्ड अभी जारी नहीं हुआ है, वैसे ऐड्मिट कार्ड परीक्षा से लगभग 4 दिन पहले उपलब्ध कराया जाता है। और जैसे ही हमे जानकारी मिलेगी हम आपको सूचित जरूर करेंगे।

Read Also:

🌐 RRB NTPC Exam City Slip 2025 कैसे डाउनलोड करें? जानिए पूरा प्रोसेस

अगर आप जानना चाहते हैं कि RRB NTPC Exam City Slip 2025 को कैसे डाउनलोड किया जाता है, तो नीचे दी गई प्रक्रिया को ध्यानपूर्वक पढ़ें और उसी के अनुसार अपनी स्लिप प्राप्त करें।

डाउनलोड करने की प्रक्रिया:

  1. सबसे पहले आप अपने क्षेत्रीय RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं (जैसे rrbcdg.gov.in)
  2. अब होमपेज पर दिए गए CEN 05/2024 Exam City Intimation Slip लिंक पर क्लिक करें
  3. अब आप अपना सही रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें और
RRB NTPC Exam City Intimation Slip 2025

RRB NTPC Exam City Intimation Slip 2025

  1. सही Captcha कोड को भरकर Submit बटन पर क्लिक करेंगे
  2. इसके बाद अब आपकी Exam City Slip स्क्रीन पर दिखाई देगी
  3. जिसे डाउनलोड करने के लिए डाउनलोड बटन / प्रिन्ट पर क्लिक करे और भविष्य के लिए प्रिंट जरूर निकाल लें

📝 RRB NTPC Admit Card 2025 कब आएगा और क्या होगा इसमें?

अभ्यार्थी अक्सर पूछते हैं कि RRB NTPC का एडमिट कार्ड कब जारी होगा। इसका जवाब यह है कि परीक्षा की तारीख से लगभग 4 दिन पहले RRB द्वारा एडमिट कार्ड को वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। इसमें परीक्षा केंद्र का पूरा पता, शिफ्ट टाइम, रोल नंबर, और महत्वपूर्ण निर्देश होते हैं।

एडमिट कार्ड में होंगे:

  • रोल नंबर और परीक्षा केंद्र का पूरा पता
  • रिपोर्टिंग टाइम और एंट्री टाइम
  • COVID-19 से संबंधित दिशा-निर्देश
  • साथ लाने वाले डॉक्युमेंट्स की लिस्ट

🔐 RRB NTPC 2025 परीक्षा में शामिल होने से पहले जानें यह ज़रूरी दिशा-निर्देश

RRB की ओर से परीक्षा के दिन को लेकर कुछ विशेष निर्देश दिए गए हैं जिन्हें अनदेखा करना आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकती है। इसलिए इन बातों का ध्यान रखना ज़रूरी है:

  • परीक्षा केंद्र पर मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, घड़ी, कैलकुलेटर आदि प्रतिबंधित हैं
  • परीक्षा केंद्र पर पहुंचने का समय रिपोर्टिंग टाइम से कम से कम 60 मिनट पहले होना चाहिए
  • उम्मीदवार को फोटो युक्त पहचान पत्र और रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना अनिवार्य है
  • SC/ST उम्मीदवार यदि मुफ्त यात्रा पास के हकदार हैं तो संबंधित दस्तावेज़ साथ लाएं

🧠 RRB NTPC CBT 1 Exam Pattern 2025: जानें पेपर का स्ट्रक्चर

RRB NTPC CBT 1 एक कंप्यूटर आधारित परीक्षा है, जिसमें कुल 100 प्रश्न होते हैं। ये प्रश्न तीन भागों में बंटे होते हैं – सामान्य ज्ञान, गणित और रीजनिंग। परीक्षा का स्तर स्नातक के अनुसार होगा।

विषय प्रश्नों की संख्या कुल अंक
सामान्य जागरूकता (GK) 40 40
गणित 30 30
रीजनिंग और लॉजिकल एबिलिटी 30 30
कुल 100 100

परीक्षा का समय: 90 मिनट

गलत उत्तर पर 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग

🎯 किस-किस पद के लिए आयोजित हो रही है यह RRB NTPC CBT 1 परीक्षा?

CEN 05/2024 के अंतर्गत जिन पदों के लिए यह परीक्षा आयोजित की जा रही है, वे निम्नलिखित हैं:

  1. Station Master
  2. Goods Train Manager
  3. Junior Account Assistant cum Typist
  4. Senior Clerk cum Typist
  5. Chief Commercial cum Ticket Clerk

Read Also:

Important Links

RRB NTPC Exam City Intimation Slip 2025 Link Active Official Notification
Exam City Slip 2025
Our Home Page Google Search

Join Our Social Media

Telegram :: Whatsapp

Official Website Results

निष्कर्ष

अगर आपने RRB NTPC 2025 के लिए आवेदन किया है, तो यह समय है अपनी Exam City Slip तुरंत डाउनलोड करने का है और यह न केवल आपकी तैयारी में मदद करेगी बल्कि आपको यात्रा संबंधी प्लानिंग में भी सहूलियत देगी। साथ ही, वेबसाइट पर नजर बनाए रखें ताकि एडमिट कार्ड जारी होने पर आप समय रहते उसे डाउनलोड कर सकें।

RRB NTPC Exam City Intimation Slip 2025 – अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

RRB NTPC Exam City Intimation Slip 2025 क्या है?

RRB NTPC Exam City Intimation Slip 2025 एक पूर्व सूचना है जो उम्मीदवार को उनकी परीक्षा का शहर, संभावित तारीख और शिफ्ट की जानकारी देती है। यह एडमिट कार्ड नहीं होता, लेकिन यह जानना बेहद जरूरी होता है कि आपकी परीक्षा कहां और कब होगी।

क्या Exam City Slip के बिना परीक्षा में शामिल हो सकते हैं?

नहीं, Exam City Slip परीक्षा में प्रवेश के लिए जरूरी नहीं है, लेकिन यह Slip आपको पहले से तैयारी करने, यात्रा की योजना बनाने और सही केंद्र पर समय से पहुंचने में मदद करती है। परीक्षा में प्रवेश के लिए असली एडमिट कार्ड अनिवार्य होता है।

RRB NTPC Exam City Slip 2025 को कैसे डाउनलोड करें?

Exam City Slip डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार को RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि डालनी होगी और फिर “Exam City Slip” लिंक से जानकारी प्राप्त करनी होगी।

क्या Exam City Slip और Admit Card एक ही चीज़ है?

नहीं, दोनों अलग-अलग हैं। Exam City Slip केवल परीक्षा का शहर, शिफ्ट और संभावित तारीख बताती है। वहीं, Admit Card परीक्षा में प्रवेश के लिए अनिवार्य दस्तावेज होता है जिसमें रोल नंबर, रिपोर्टिंग टाइम और केंद्र का पूरा पता होता है।

RRB NTPC Admit Card 2025 कब जारी होगा?

RRB NTPC Admit Card 2025 परीक्षा की तारीख से लगभग 4 दिन पहले जारी किया जाएगा। उम्मीदवार इसे उसी प्रक्रिया से डाउनलोड कर सकेंगे जैसे Exam City Slip को करते हैं।

क्या Exam City Slip सभी RRB Zone के लिए एक साथ जारी होती है?

नहीं, RRB NTPC Exam City Slip हर जोन की अपनी वेबसाइट पर अलग-अलग समय पर जारी की जाती है। उम्मीदवार को उसी RRB की वेबसाइट पर जाना चाहिए जहां से उन्होंने आवेदन किया था।

Related Articles:

Verified Source
Your Trusted Source of Truth
Available as Preferred Source on Google
Google Preferences
★★★★★

The Author

Babu

मैं BiharInfoZone.in का मालिक, संस्थापक और मुख्य लेखक हूं। इस वेबसाइट का उद्देश्य बिहार की सरकारी योजनाओं, शिक्षा से जुड़ी जानकारियाँ, प्रवेश प्रक्रियाएँ, नौकरी की वैकेंसी, और ज़मीन से संबंधित मुद्दों पर सही और समय पर जानकारी प्रदान करना है। ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *