Aadhar Se Ayushman Card Kaise Banaye 2025: आधार कार्ड से घर बैठे फ्री मे आयुष्मान कार्ड कैसे बनाए, जाने सभी प्रक्रिया

Aadhar Se Ayushman Card Kaise Banaye : भारत सरकार ने गरीब और वंचित वर्ग के लोगों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की। इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र नागरिकों को आयुष्मान कार्ड बनवाना आवश्यक है। यह कार्ड आधार कार्ड से बनाया जा सकता है, जिससे आपको इस योजना का लाभ आसानी से प्राप्त कर सकते है, आयुष्मान कार्ड को बनाने के लिए आप मोबाईल एपस या आधिकारिक वेबसाईट से भी बनाया जा सकता है। जिससे प्रक्रिया सरल और आसान बनती है। तो आइए विस्तार से समझते हैं कि आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड कैसे बनाएं।

आयुष्मान भारत योजना क्या है? (What is Ayushman Bharat Scheme?)

यह भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसे प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PMJAY) के नाम से भी जाना जाता है। इस योजना के तहत गरीब और पिछड़े वर्ग के लोगों को सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलता है। यह पूरे भारतवर्ष मे लागू है, आप पूरे भारत मे कहीं भी इस योजना का लाभ ले सकते है।

Read Also:

आयुष्मान कार्ड क्या है और इसके लाभ?

आयुष्मान कार्ड एक डिजिटल स्वास्थ्य कार्ड है, जो सरकारी दस्तावेजों के आधार पर बनाया जाता है और इसके माध्यम से लाभार्थी सूचीबद्ध अस्पतालों (जो अस्पताल आयुष्मान योजना के तहत  जुड़े हुए है) में मुफ्त इलाज प्राप्त कर सकते हैं। इसके मुख्य लाभ इस प्रकार हैं:

  • 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज
  • कैशलेस हॉस्पिटल सेवाएं (अगर आपके पास cash नहीं है तो भी इलाज हो सकती है)
  • दवा, जांच, ऑपरेशन, और इलाज का खर्च शामिल होता है इस योजना के तहत
  • सरकारी और निजी अस्पतालों में मान्य (लेकिन हो सकता है की सभी आस्पताल इस योजना के तहत नहीं जुड़े हो)
  • पूरे भारत में कहीं भी उपयोग किया जा सकता है

आयुष्मान कार्ड के लिए पात्रता (Eligibility for Ayushman Card)

  • गरीबी रेखा के नीचे (BPL) जीवन यापन करने वाले परिवार इस योजना के लिए मान्य है
  • सामाजिक आर्थिक जाति जनगणना (SECC) 2011 के अनुसार चयनित परिवार भी मान्य है
  • दिहाड़ी मजदूर, झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले, विकलांग, बुजुर्ग, विधवा और अनाथ बच्चे को भी इस योजना के अन्तर्गत लिया गया है

Aadhar Se Ayushman Card Kaise Banaye? 2025

आधार कार्ड का उपयोग करके आयुष्मान कार्ड दो तरीकों से बनाया जा सकता है:

  • ऑनलाइन प्रक्रिया – स्वयं पोर्टल पर जाकर आवेदन फॉर्म भर कर आसानी से बना सकते है
  • ऑफलाइन प्रक्रिया – नजदीकी जन सेवा केंद्र (CSC) पर जाकर बनवा सकते है

Aadhar Se Ayushman Card Kaise Banaye Online Process

  • https://pmjay.gov.in अधिकारीक वेबसाइट पर जाएं और Am I Eligible ऑप्शन पर क्लिक करें

Aadhar Se Ayushman Card Kaise Banaye

  • अब आप दूसरे पेज पर आएंगे जिसमे Beneficiary को सिलेक्ट करके Captcha भरे और अपना मोबाइल नंबर को OTP से वेरफाइ करें

Aadhar Se Ayushman Card Kaise Banaye

  • आधार नंबर डाले और आधार को सत्यापन करें
  • पात्रता की पुष्टि होने के बाद आवेदन फॉर्म भरें और
  • आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करने के बाद
  • आवेदन सबमिट करें और स्टेटस चेक करें

Aadhar Se Ayushman Card Kaise Banaye By CSC Center

  • अपने क्षेत्र के नजदीकी जन सेवा केंद्र (CSC) पर जाएं
  • आधार कार्ड और अन्य आवश्यक दस्तावेज़ अपने साथ के जाए
  • ऑपरेटर आपके पात्रता को सत्यापित करेगा
  • सत्यापन के बाद आयुष्मान कार्ड बन जाएगा फिर आप आयुष्मान कार्ड प्राप्त कर सकते है

आवश्यक दस्तावेज़

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • SECC 2011 डेटा सूची में नाम (यदि लागू हो)

आयुष्मान कार्ड डाउनलोड कैसे करें?

  • https://pmjay.gov.in आधिकारिक वेबसाईट पर जाए
  • अपना सही आधार नंबर दर्ज करके लॉगिन करें
  • अब आपको डैश्बोर्ड पर डाउनलोड ऑप्शन दिखेगा
  • जिसपर क्लिक करके PDF में कार्ड डाउनलोड करें और उसे प्रिन्टआउट कर ले

Read Also:

Important Links

Apply for Ayushman Card Login
Google Search Telegram :: Whatsapp
Scheme Official Website

निष्कर्ष

Aadhar Se Ayushman Card Kaise Banaye : अगर आप गरीब या निम्न आय वर्ग से आते हैं, तो आयुष्मान कार्ड आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। आधार कार्ड की मदद से इसे बनवाना आसान हो गया है। अगर आप खुद से बनाना चाहते है तो आसानी से बिना किसी दिक्कत के बना सकते है, इसका प्रक्रिया हमने आपको ऊपर बताया है, और अगर आप पात्र हैं, तो तुरंत आवेदन करें और इस योजना का लाभ उठाएं।

FAQs – Aadhar Se Ayushman Card Kaise Banaye

आयुष्मान कार्ड बनाने में कितना समय लगता है?

आयुष्मान कार्ड बनने में आमतौर पर 7-15 दिन का समय लगता है।

क्या मैं बिना आधार कार्ड के आयुष्मान कार्ड बनवा सकता हूँ?

नहीं, आधार कार्ड आवश्यक है क्योंकि इससे पहचान और पात्रता की पुष्टि होती है।

 
 

Related Articles:

Verified Source
Your Trusted Source of Truth
Available as Preferred Source on Google
Google Preferences
★★★★★

The Author

Babu

मैं BiharInfoZone.in का मालिक, संस्थापक और मुख्य लेखक हूं। इस वेबसाइट का उद्देश्य बिहार की सरकारी योजनाओं, शिक्षा से जुड़ी जानकारियाँ, प्रवेश प्रक्रियाएँ, नौकरी की वैकेंसी, और ज़मीन से संबंधित मुद्दों पर सही और समय पर जानकारी प्रदान करना है। ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *