Bihar Board Matric Dummy Admit Card 2026 : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने वर्ष 2026 की वार्षिक मैट्रिक परीक्षा में शामिल होने वाले सभी छात्रों के लिए सबसे बड़ा अपडेट जारी कर दिया है। बोर्ड ने Bihar Board Matric Dummy Admit Card 2026 आधिकारिक रूप से अपलोड कर दिया है और छात्रों को तुरंत इसे डाउनलोड करके नाम, माता–पिता का नाम, जन्मतिथि, फोटो, विषय और अन्य विवरण की जाँच करने का निर्देश दिया है।
यदि किसी भी प्रकार की गलती पाई जाती है तो निर्धारित सुधार तिथि के भीतर ही सुधार स्वीकार किया जाएगा। इसके बाद छात्र/छात्रा को किसी भी परिस्थिति में सुधार का मौका नहीं मिलेगा। इसलिए यह खबर सभी छात्रों के लिए अत्यंत अहम है।
डमी एडमिट कार्ड में सुधार क्यों जरूरी है? — इसे हल्के में मत लें
डमी एडमिट कार्ड का उद्देश्य छात्रों को पहले से जानकारी देना है ताकि असली एडमिट कार्ड और भविष्य की मार्कशीट में गलती न रह जाए।
इसमें आमतौर पर निम्न गलतियाँ पाई जाती हैं:
- विद्यार्थी का नाम व उपनाम
- माता / पिता का नाम
- जन्मतिथि में त्रुटि
- लिंग, धर्म, जाति
- फ़ोटो व हस्ताक्षर
- विषय चयन में गलती
- विद्यालय का विवरण / स्कूल कोड
⛔ यदि गलती सुधार नहीं की जाती तो अंतिम रिजल्ट, मार्कशीट और सर्टिफिकेट में वही गलतियां दर्ज हो जाएँगी, जो आगे नौकरी, प्रवेश और दस्तावेज़ सत्यापन में भारी समस्या बन सकती हैं।
- RRB Junior Engineer Recruitment 2025 {2569 Post} – सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर, आवेदन की अंतिम तिथि करीब, मत चूकिए यह मौका | Eligibility, Fee, Last Date, Online Apply Full Details
- PM Awas Yojana 2025 New Update: आचार संहिता खत्म होते ही फिर तेज हुआ लाभार्थियों का सत्यापन – एक करोड़ परिवारों की होगी जांच
- PM Kisan 21st Installment 2025: जानिए किस्त की नई तारीख, स्टेटस, e-KYC अपडेट और पूरी जानकारी
- बोनाफाइड स्कॉलरशिप 2025: आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, लाभ और Bonafide Certificate Online Apply!
Bihar Board Dummy Admit Card 2026 – महत्वपूर्ण तिथियाँ
| Event | Date |
|---|---|
| Dummy Admit Card Release Date | 21 November 2025 |
| Modification Last Date | 27 November 2025 |
| 🛑 27 नवंबर के बाद एक भी सुधार स्वीकार नहीं किया जाएगा। | |
डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया
सीधे इन स्टेप्स को फॉलो करें:
- Dummy Admit Card Download करने के किए सबसे पहले आप Bihar School Examination आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर जाएँ
- अब आपको होम पेज पर Click Here to Download Dummy Admit Card (Student Login) पर क्लिक करें और रजिस्ट्रेशन नंबर एवं जन्मतिथि दर्ज करके लॉगिन करे
- लॉगिन करने के बाद आपके सामने Matric Dummy Admit Card आ जाएगा जिसे आप PDF मे डाउनलोड कर कर सकते है
- डाउनलोड करने के बाद आप उसमे अपनी सभी व्यक्तिगत विवरण सावधानी से जाँचें, यदि कोई गलती हो, तो तुरंत स्कूल प्रिंसिपल से संपर्क कर सुधार करवाएँ
महत्वपूर्ण विशेष निर्देश
📌 दृष्टिबाधित (Visually Impaired) अभ्यर्थी यदि सामान्य गणित की जगह संगीत या गृह विज्ञान विषय चुनते हैं तो इसका संशोधन डमी एडमिट कार्ड पर हस्ताक्षर प्रमाणित के साथ सुनिश्चित करें।
📌 व्यावसायिक विषयों (Security, Tourism, Beautician, Retail, Electronics, Beauty & Wellness, IT/ITes आदि) वाले छात्रों को विषय चयन विशेष रूप से जाँचनी चाहिए।
Read Also:
- Bihar Post Matric Scholarship Bonafide Certificate 2025: बोनाफाईड सर्टिफिकेट बनाने का सभी प्रक्रिया
- Bonafide Ka Last Date Kab Tak Hai 2025 – Bonafide Form 2025: Last Date, Online Apply, Scholarship Details, PDF Download – Complete Guide (Updated 2025)
- Bihar Voter Document Verification Status 2025 – अभी ऑनलाइन चेक करें, वरना आपका नाम Bihar Draft Voter List से कट सकता है और वोट डालने का मौका हाथ से निकल जाएगा!
यह मौका दोबारा नहीं मिलेगा
यदि छात्र/छात्रा ने सुधार की अंतिम तिथि को नजरअंदाज कर दिया, तो भविष्य में —
✔ एडमिट कार्ड
✔ OMR शीट
✔ रिजल्ट
✔ मार्कशीट
✔ सर्टिफिकेट
सभी में वही गलती दर्ज हो जाएगी और इसे भविष्य में ठीक कराना बेहद कठिन हो जाएगा।
इसलिए अभी तुरंत डाउनलोड करें और गलती पाए जाने पर 27 नवंबर 2025 से पहले सुधार अवश्य करवा लें।
Important Links
| Dummy Admit Card Download Link | Download Dummy Admit Card |
|---|---|
| Dummy Admit Card Notifiation | Notification PDF |
| Join Our Social Media | Telegram :: Whatsapp |
| Official Website | BSEB |
| Our Homepage | BIharInfoZone |
निष्कर्ष
बिहार बोर्ड ने छात्रों को डमी एडमिट कार्ड में गलती सुधारने का अंतिम अवसर दे दिया है।
🚨 इसलिए सभी छात्र तुरंत डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड करें, सभी विवरण ध्यान से चेक करें और यदि कोई गलती मिले तो 27 नवंबर 2025 से पहले अनिवार्य रूप से सुधार करवाएँ।
यही आपके भविष्य की मार्कशीट, सर्टिफिकेट और करियर के लिए सबसे महत्वपूर्ण कदम है।
FAQs — Bihar Board Matric Dummy Admit Card 2026
डमी एडमिट कार्ड किसलिए जारी किया जाता है?
गलतियों की पहचान और सुधार के लिए ताकि अंतिम एडमिट कार्ड व मार्कशीट में त्रुटि न रहे।
क्या छात्र खुद सुधार कर सकते हैं?
नहीं, सुधार केवल विद्यालय/प्राचार्य के माध्यम से ही किया जाएगा।
यदि डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं हो रहा हो तो?
स्कूल से संपर्क करें या हेल्पलाइन नंबर उपयोग करें — 9430429722 / 0612-2232239
सुधार की अंतिम तिथि क्या है?
27 नवंबर 2025 (इसके बाद सुधार बंद कर दिया जाएगा)
Related Articles:
- Bihar B.Ed 2025: आवेदन न करने की ये 5 बड़ी गलतियां आपकी भविष्य की तैयारी पर भारी पड़ सकती हैं!
- Panchayati Raj Bharti 2024: 15,610 पदों पर आवेदन करें | सरकारी नौकरी बिहार
- Bihar DElEd Spot Admission 2024: महत्वपूर्ण जानकारी और आवेदन प्रक्रिया
- RRB Group D Recruitment 2024: 1.8 लाख से अधिक पदों के लिए आवेदन करें
- Bihar Polytechnic 1st Round Seat Allotment 2024: Check Your Allotment Result Now!



