अगर आप एक सुरक्षित और स्थायी सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो NIACL AO Recruitment 2025 आपके करियर का सबसे बड़ा अवसर हो सकता है क्युकी इस साल New India Assurance Company Ltd (NIACL) ने Administrative Officer (AO) (Generalists & Specialists) Scale-I के 550 पदों के लिए भर्ती का ऐलान किया है। यह वही नौकरी है जिसमें न केवल मोटा वेतन मिलता है बल्कि पेंशन, भत्ते और प्रमोशन के साथ पूरे भारत में काम करने का मौका भी मिलता है। तो आपके लिए यह बेहतर हो सकता है, चलिए जानते है इसके बारे मे सभी आवश्यक जानकारी और नीचे आपको महत्वपूर्ण लिंक्स भी मिलेगा जो आपके लिए आवश्यक होगा।
NIACL Administrative Officer Bharti 2025 एक पब्लिक सेक्टर बीमा कंपनी में सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका है। NIACL भारत की सबसे बड़ी जनरल इंश्योरेंस कंपनियों में से एक है और यहां काम करने का मतलब है स्थिरता, प्रतिष्ठा और आर्थिक सुरक्षा।
इस भर्ती के तहत Generalist और Specialist दोनों कैटेगरी में नियुक्तियां होंगी और चयनित उम्मीदवार को प्रारंभिक पोस्टिंग के बाद न्यूनतम 5 वर्षों तक उसी स्थान पर कार्य करना अनिवार्य होगा।
अगर आप सोच रहे है आवेदन करने की तो आप सबसे पहले इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक पूरा पढे और सभी जानकारी को समझे, जिससे आपको बाद मे कोई भी परेशानी नहीं हो।
NIACL AO Recruitment 2025 की महत्वपूर्ण तिथियां – कब शुरू होगा आवेदन और कब होगी परीक्षा
NIACL AO Recruitment 2025 भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए इन तारीखों को याद रखना बेहद जरूरी है, क्योंकि एक भी डेडलाइन मिस करना आपके पूरे साल के इंतजार को खत्म कर सकता है। आवेदन को 7 अगस्त से ही शुरू कर दिया गया है, आप सभी देरी ना करे जल्दी से आवेदन करे। और आवेदन 30 अगस्त तक चलने वाली है। वहीं अगर परीक्षा की बात करे तो 14 सितंबर 2025 को Phase-I (Prelims) होगा और 29 अक्टूबर को Phase-II (Mains) की परीक्षा होगा।
| Event | Dates |
|---|---|
| ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि | 07 अगस्त 2025 |
| ऑनलाइन आवेदन बंद होने की अंतिम तिथि | 30 अगस्त 2025 |
| Phase-I (Prelims) परीक्षा तिथि | 14 सितम्बर 2025 |
| Phase-II (Mains) परीक्षा तिथि | 29 अक्टूबर 2025 |
NIACL AO Recruitment 2025 में कुल रिक्तियां और पदों का विभाजन – कौन से पद कहां उपलब्ध हैं
इस भर्ती मे कुल 550 पदों पर भर्ती होगी। ये पद अलग-अलग कैटेगरी में विभाजित हैं, जिससे हर क्षेत्र के उम्मीदवारों को मौका मिल सके। और इस भर्ती मे सबसे ज्यादा Generalists के पदों पर भर्ती होने वाली है, जिसका कुल पद 193 है और Generalists के पद पर आवेदन करने के लिए आपको कम से कम ग्रेजुएट्स होना जरूरी है। बाकी सभी पदों की जानकारी नीचे दिया गया है।
| Name of Posts | Number of Posts & Qualifications |
|---|---|
| Generalists | 193 पद (सभी विषय के ग्रेजुएट्स के लिए) |
| Risk Engineers | 50 पद (इंजीनियरिंग बैकग्राउंड वाले) |
| Automobile Engineers | 75 पद (ऑटोमोबाइल/मैकेनिकल इंजीनियरिंग वाले) |
| Legal Specialists | 50 पद (LLB/कानूनी डिग्री वाले) |
| Accounts Specialists | 25 पद (CA/ICWA/M.Com वाले) |
| AO (Health) | 50 पद (MBBS/Medical Background वाले) |
| IT Specialists | 25 पद (Computer Science/IT वाले) |
| Business Analysts | 75 पद (MBA/Analytics Background वाले) |
| Company Secretary | 2 पद (CS डिग्री वाले) |
| Actuarial Specialists | 5 पद (Actuarial Science वाले) |
NIACL AO Recruitment 2025 में वेतन, भत्ते और सुविधाएं – क्यों है यह जॉब इतनी आकर्षक
इस नौकरी में आपको सिर्फ वेतन ही नहीं, बल्कि ढेर सारी सुविधाएं भी मिलती हैं। जिसमे से आपको कुछ मुख्य सुविधाओ का उल्लेख नीचे किया गया है~
- बेसिक पे – ₹50,925 प्रति माह
- ग्रॉस वेतन – लगभग ₹90,000 (मेट्रो शहरों में)
- पेंशन और ग्रेच्युटी – रिटायरमेंट के बाद भी आय का स्रोत
- मेडिकल बेनिफिट्स – खुद और परिवार के लिए पूर्ण चिकित्सा सुविधा
- लीव ट्रैवल सब्सिडी – छुट्टियों के दौरान यात्रा का खर्च
- ग्रुप पर्सनल इंश्योरेंस – जीवन और दुर्घटना बीमा
- कंपनी/लीज्ड हाउस – आवास सुविधा
Read Also:
- Bihar 12th Pass Kanya Utthan Yojana 2025: ₹25,000 की स्कॉलरशिप पाने का मौका, Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana Eligibility, Documents, Apply Online & Name List Check
- Bihar Old Age Pension Online Apply 2025: अब बुजुर्गो को हर महिने मिलेगा ₹400 के बजाए ₹1100 रुपयो का पेंशन, जाने कैसे करे खुद से आवेदन और उम्र, डॉक्यूमेंट्स, स्टेटस चेक पूरी जानकारी
- BCECE Result 2025: Bihar BCECE Rank Card, Score Card, Cut Off, Counselling Date & BCECE Board Result Download Link
- अब जन्म प्रमाण पत्र बनाना हुआ आसान – Birth Certificate Online Apply 2025: Eligibility, Required Documents, How to Download Birth Certificate 2025 Step by Step Process
- PM Kisan 20th Installment Date 2025: कब आएगा पीएम किसान 20वीं किस्त का पैसा? Status Check, Beneficiary Update यहाँ देखें!
NIACL AO Recruitment 2025 के लिए आयु सीमा और आरक्षण के तहत छूट
आयु सीमा:
- न्यूनतम – 21 वर्ष
- अधिकतम – 30 वर्ष (01 अगस्त 2025 के अनुसार)
आरक्षण के तहत आयु छूट:
- SC/ST – 5 वर्ष
- OBC (Non-Creamy Layer) – 3 वर्ष
- PwBD – 10 वर्ष
NIACL AO Recruitment 2025 की शैक्षणिक योग्यता – कौन कर सकता है आवेदन
- Generalists: किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक/स्नातकोत्तर, न्यूनतम 60% अंक (SC/ST/PwBD के लिए 55%)
- Specialists: संबंधित फील्ड में आवश्यक डिग्री या प्रोफेशनल क्वालिफिकेशन (जैसे B.E/B.Tech, LLB, CA, MBA, MBBS, आदि)
NIACL AO Recruitment 2025 की चयन प्रक्रिया – तीन चरणों में सफलता की राह
| Name of Exam | Exam Details |
|---|---|
| Phase-I: Preliminary Exam | 100 अंक, 1 घंटा, ऑब्जेक्टिव टाइप |
| Phase-II: Main Exam | 200 अंक ऑब्जेक्टिव + 30 अंक डिस्क्रिप्टिव टेस्ट |
| Phase-III: Interview | मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू का वेटेज 75:25 |
NIACL AO Recruitment 2025 का आवेदन शुल्क – किस श्रेणी के लिए कितना फीस
| Name of Category | Category Wise Application Fee |
|---|---|
| SC/ST/PwBD | ₹100 (सिर्फ इंटिमेशन चार्ज) |
| अन्य सभी | ₹850 (एप्लीकेशन फीस + इंटिमेशन चार्ज) |
NIACL AO Recruitment 2025 में आवेदन कैसे करें – स्टेप-बाय-स्टेप ऑनलाइन प्रक्रिया
- सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाईट पर जाए।
- अब आप Click here for New Registration पर क्लिक करके New Registration करें
- रेजिस्ट्रैशन करने के लिए आपको अपना सही सही नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी देना होगा
- रेजिस्ट्रैशन पूरा होने के बाद आप अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड सुरक्षित करें
- रेजिस्ट्रैशन सफल होने के बाद अपने रेजिस्ट्रैशन नंबर औ पासवर्ड से पोर्टल पर लॉगिन करें
- अब आप अपना व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण दर्ज करें
- सात ही अपनी फोटो, हस्ताक्षर, अंगूठा निशान, डिक्लेरेशन और आवश्यक दस्तावेज पलोड करें
- अंतिम चरण मे आवेदन शुल्क ऑनलाइन भुगतान करें और फाइनल सबमिशन के बाद प्रिंट आउट लें
Read Also:
- NTPC उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर! – RRB NTPC Exam City Intimation Slip 2025 हुई जारी! जानिए क्या आपकी परीक्षा दूर शहर में है या आपके घर के पास?
- Bihar SSC Field Assistant Vacancy 2025: 200+ पदों पर निकली बंपर भर्ती, ₹20,200 तक सैलरी – अभी करें आवेदन
- Bihar Post Matric Scholarship Bonafide Certificate 2025: बोनाफाईड सर्टिफिकेट बनाने का सभी प्रक्रिया
- Bihar Voter Document Verification Status 2025 – अभी ऑनलाइन चेक करें, वरना आपका नाम Bihar Draft Voter List से कट सकता है और वोट डालने का मौका हाथ से निकल जाएगा!
NIACL AO Recruitment 2025 क्यों है लाखों उम्मीदवारों की पहली पसंद
यह नौकरी उन कुछ सरकारी नौकरियों में से है जहां स्थिरता, अच्छा वेतन, प्रमोशन, और देशभर में काम करने का अवसर एक साथ मिलता है। इसके अलावा, सरकारी बीमा कंपनी में काम करने का मतलब है कि आपका करियर न केवल सुरक्षित है, बल्कि लंबे समय तक ग्रोथ के अवसर भी मौजूद हैं।
Important Links
| Direct Link to Apply Online in NIACL AO Recruitment 2025 | Apply Online |
| Download Official Advertisement | Hindi :: English |
| Our Home Page | Google Search |
|
Join Our Social Media |
|
| Official Website | Scheme |
सारांश – NIACL AO Recruitment 2025 का सही समय यही है
अगर आप NIACL Administrative Officer Bharti 2025 के लिए पात्र हैं, तो अभी से तैयारी शुरू करें। 550 पदों की यह भर्ती कई युवाओं का सपना पूरा करेगी। अंतिम तिथि से पहले आवेदन करें और अपनी जगह पक्की करने के लिए मेहनत करें।
FAQS
NIACL AO Recruitment 2025 में कुल कितने पद हैं और कौन-कौन से हैं?
इस भर्ती में कुल 550 पद हैं, जिनमें Generalists, Risk Engineers, Automobile Engineers, Legal Specialists, Accounts Specialists, AO (Health), IT Specialists, Business Analysts, Company Secretary, और Actuarial Specialists शामिल हैं।
NIACL AO Recruitment 2025 के लिए आवेदन कब से शुरू होंगे और अंतिम तिथि क्या है?
NIACL AO Online Form 2025 की शुरुआत 07 अगस्त 2025 से होगी और अंतिम तिथि 30 अगस्त 2025 है। इसके बाद ऑनलाइन पोर्टल बंद हो जाएगा।
NIACL AO Recruitment 2025 के लिए आयु सीमा क्या है?
न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष है (01 अगस्त 2025 के अनुसार)। आरक्षित वर्ग के लिए सरकारी नियमों के तहत आयु छूट दी जाएगी।
NIACL AO Recruitment 2025 का वेतन कितना है?
NIACL AO का बेसिक पे ₹50,925 है, जबकि कुल ग्रॉस वेतन मेट्रो शहरों में लगभग ₹90,000 प्रतिमाह होता है। इसके अलावा पेंशन, मेडिकल बेनिफिट्स, लीव ट्रैवल सब्सिडी और इंश्योरेंस जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं।
NIACL AO Recruitment 2025 का आवेदन शुल्क कितना है?
SC/ST/PwBD के लिए ₹100 और अन्य सभी श्रेणियों के लिए ₹850 आवेदन शुल्क निर्धारित है।
NIACL AO Recruitment 2025 के लिए आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार newindia.co.in पर जाकर New Registration करें, लॉगिन करें, सभी विवरण भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें, आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंट आउट निकाल लें।
NIACL AO Recruitment 2025 में पोस्टिंग कहां होगी?
चयनित उम्मीदवारों की पोस्टिंग भारत के किसी भी राज्य/शहर में हो सकती है।
NIACL AO Recruitment 2025 की तैयारी कैसे करें?
तैयारी के लिए पिछले साल के पेपर्स हल करें, NIACL AO सिलेबस और एग्जाम पैटर्न समझें, नियमित मॉक टेस्ट दें और समय प्रबंधन पर फोकस करें।
Related Articles:
- AIIMS Junior Resident Bharti 2025: ₹56,100 सैलरी और 200 पदों पर बेहतरीन मौका – चूक गए तो पछताना पड़ेगा!
- Gramin Dak Sevak 2nd Selection List आ गया है, जल्दी से अपना नाम चेक करो।
- बिहार मे कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) के पद पर 4500+ भर्ती, 1 जुलाई से आवेदन शुरू
- बिहार कार्य विभाग में आई 4000 से भी ज्यादा पदों पर भर्ती जाने जानकारी
- NFR Retired Staff Recruitment 2025 – रेलवे में फिर से नौकरी का सुनहरा मौका! NFR में बिना परीक्षा सीधी भर्ती, अभी करें आवेदन!


