Ration Card Online Apply Bihar 2025: अब बिहार मे राशन कार्ड बनाने के लिए चक्कर काटने की जरूरत नहीं, घर बैठे बनाए अपना राशन कार्ड? बिहार मे राशन कार्ड बनाने, e-kyc, सुधार एवं डाउनलोड करने की जाने सभी प्रक्रिया

राशन कार्ड भारत सरकार द्वारा जारी एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है जो न केवल आपकी पहचान का प्रमाण है, बल्कि यह आपको सब्सिडी वाले खाद्य पदार्थ प्राप्त करने का अधिकार भी देता है। बिहार राशन कार्ड ऑनलाइन आवेदन 2025 की प्रक्रिया पहले से कहीं अधिक सरल और सुविधाजनक बना दी गई है। और बिहार सरकार ने बिहार में Ration Card Online Apply करने के लिए, राज्य सरकार ने एक user-friendly पोर्टल लॉन्च किया है। जिसके मदद से आप अपना राशन कार्ड ऑनलाइन अप्लाइ करके बना सकत है।आप के इस आर्टिकल में हम आपको Ration Card Online Apply Bihar 2025 की Step by Step प्रक्रिया बताएंगे और इसके लिए कौन-कौन से Documents Required हैं एवं राशन कार्ड के विभिन्न प्रकार और benefits क्या हैं इस पर भी चर्चा करेंगे।

राशन कार्ड क्या है और इसकी आवश्यकता क्यों है?

राशन कार्ड एक सरकारी दस्तावेज है जो परिवारों को Public Distribution System (PDS) के माध्यम से रियायती दरों पर खाद्य सामग्री और अन्य आवश्यक वस्तुएं खरीदने का अधिकार देता है। और यह Identity Proof और Address Proof के रूप में भी काम करता है।

2025 में, बिहार में राशन कार्ड की महत्वपूर्णता और बढ़ गई है, क्योंकि केंद्र सरकार ने 1 जनवरी 2025 से राशन कार्ड धारकों को अतिरिक्त ₹1000 की वित्तीय सहायता देने का फैसला किया है। Bihar Ration Card List 2025 में शामिल होकर आप इन लाभों को प्राप्त कर सकते हैं। और यह National Food Security Act के तहत लगभग 80 करोड़ लोगों को खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। Nfsa ration card bihar के अंतर्गत आने वाले परिवारों को विशेष लाभ मिलते हैं।

Read Also:

राशन कार्ड के प्रकार (Types of Ration Card)

बिहार में राशन कार्ड कई प्रकार की है जिसकी सभी जानकारी के बारे मे नीचे जानेंगे। बिहार 2025 में राशन कार्ड के Priority Household – PHH , Antyodaya Anna Yojana – AAY , Non-Priority Household – NPHH और Below Poverty Line (BPL) चार प्रकार के है। इन चारों का फायदा अलग अलग है। इन चारों राशन कार्ड के बारे मे नीचे दिया गया हैं:

1. प्राथमिकता वाले परिवार (Priority Household – PHH) राशन कार्ड

☑️ योग्यता: ऐसे परिवार जो AAY के मानदंडों को पूरा नहीं करते लेकिन फिर भी आर्थिक रूप से कमजोर हैं। वैसे परिवार को भी राशन देने के लिए इस राशन कार्ड को बनाया गया है
☑️ लाभ: प्रति व्यक्ति प्रति माह 5 किलो खाद्यान्न, जिसमें चावल ₹3 प्रति किलो, गेहूं ₹2 प्रति किलो और मोटे अनाज ₹1 प्रति किलो की दर से मिलता है। हालांकि केंद्र सरकार ने 2028 तक सभी राशन को फ्री कर दिया है
☑️ आवेदन प्रक्रिया: Bihar Ration Card Online Registration प्रक्रिया के दौरान आप PHH श्रेणी के लिए आवेदन कर सकते हैं

2. अंत्योदय अन्न योजना (Antyodaya Anna Yojana – AAY) राशन कार्ड

☑️ योग्यता: सबसे गरीब परिवार, जिनकी वार्षिक आय ₹15,000 से कम है, विकलांग व्यक्ति, या 60 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति जो परिवार के मुखिया हैं। उन्हे मुख्य लाभ  दिया जाता है
☑️ लाभ: प्रति परिवार प्रति माह 35 किलो खाद्यान्न, जिसमें 20 किलो चावल और 15 किलो गेहूं क्रमशः ₹3 और ₹2 प्रति किलो की दर से मिलता है
☑️ आवेदन: aay ration card apply bihar प्रक्रिया विशेष रूप से गरीब परिवारों के लिए है

3. गैर-प्राथमिकता वाले परिवार (Non-Priority Household – NPHH) राशन कार्ड

☑️ योग्यता: ऐसे परिवार जो AAY या PHH के मानदंडों को पूरा नहीं करते है। वैसे परिवार इस राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते है
☑️ लाभ: इस कार्ड के तहत खाद्यान्न नहीं दिया जाता, यह केवल पहचान पत्र के रूप में काम करता है
☑️ प्रक्रिया: rashan card online bihar 2025 के तहत NPHH श्रेणी में भी आवेदन किया जा सकता है

4. Below Poverty Line (BPL) राशन कार्ड

☑️ योग्यता: गरीबी रेखा से नीचे के परिवार है, जिनका रोजमर्रा की जंदगी भी सही से नहीं चलती वैसे परिवारों के लिए इस राशन कार्ड को बनाया गया है
☑️ लाभ: प्रति परिवार प्रति माह 10-20 किलो खाद्यान्न, आर्थिक लागत के 50% पर
☑️ आवेदन: bpl ration card online bihar के लिए आवेदन करके आप इन लाभों को प्राप्त कर सकते हैं

बिहार राशन कार्ड के लिए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया 2025

Bihar Me Ration Card Kaise Banaye इस सवाल का जवाब देने से पहले, आइए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया जान लें:

✔️ राष्ट्रीयता: आवेदक भारत का निवासी होना चाहिए
✔️ निवास: आवेदक बिहार राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए
✔️ आयु: आवेदक की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए

✔️ आय सीमा:

  • शहरी क्षेत्रों में वार्षिक आय ₹3 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए
  • ग्रामीण क्षेत्रों में वार्षिक आय ₹2 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए

✔️ डुप्लिकेट कार्ड नहीं: आवेदक के पास पहले से कोई सक्रिय राशन कार्ड नहीं होना चाहिए
✔️ अन्य मापदंड: 100 वर्ग फुट का घर या फोर-व्हीलर वाहन रखने वाले पात्र नहीं हैं

बिहार राशन कार्ड के लिए आवश्यक दस्तावेज 2025

अगर आप बिहार राशन कार्ड के लिए आवेदन करना चाहते है तो आपको इन दस्तावेजों को तैयार रखना होगा। Ration Card Form Bihar भरने से पहले निम्नलिखित दस्तावेज तैयार रखें:

  1. आधार कार्ड: परिवार के सभी सदस्यों का आधार कार्ड अनिवार्य है, जिनका नाम राशन कार्ड मे रखना है
  2. जन्म प्रमाण पत्र: नाबालिग सदस्यों के लिए (10 वर्ष से कम आयु के)
  3. बैंक पासबुक: परिवार के मुखिया की बैंक पासबुक
  4. पहचान प्रमाण: वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट या कोई अन्य सरकारी पहचान पत्र
  5. निवास प्रमाण: बिजली बिल, पानी का बिल, टेलीफोन बिल, किराया अनुबंध आदि
  6. आय प्रमाण पत्र: परिवार की वार्षिक आय दर्शाने वाला प्रमाण पत्र
  7. पासपोर्ट साइज फोटो: परिवार के मुखिया की 3 पासपोर्ट साइज फोटो

Ration Card Online Apply Bihar 2025

बिहार राशन कार्ड ऑनलाइन अप्लाई 2025: स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

अब हम देखेंगे कि Bihar Ration Card Online Form कैसे भरें और आवेदन करने की क्या प्रक्रिया है? हमने नीचे आवेदन की सभी प्रक्रिया स्टेप – स्टेप बताया है:

स्टेप 1: बिहार EPDS पोर्टल पर जाएं

सबसे पहले, बिहार के Food and Civil Supplies Department का आधिकारिक पोर्टल Epds Bihar Ration Card Apply के लिए विजिट करें। आप epds.bihar.gov.in पर जा सकते हैं या फिर NFSA पोर्टल (nfsa.gov.in) से बिहार राज्य का लिंक सेलेक्ट कर सकते हैं

स्टेप 2: नया राशन कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन ऑप्शन चुनें

वेबसाइट के होमपेज पर New Ration Card Apply Bihar या नया राशन कार्ड आवेदन का विकल्प खोजें और उस पर क्लिक करें

स्टेप 3: यूजर अकाउंट बनाएं

  • अपनी सही व्यक्तिगत जानकारी (नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल) के साथ रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें और
  • एक यूजरनेम और पासवर्ड (Username and Pasword) बनाएं
  • अब आप मोबाइल नंबर पर प्राप्त OTP से अपना अकाउंट वेरिफाई करें

स्टेप 4: लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म भरें

अब Apply Ration Card Online in Bihar प्रक्रिया के तहत:

  • अपने यूजरनेम और पासवर्ड से लॉगिन करें और
  • नया आवेदन या Apply for New Ration Card पर क्लिक करें
  • सभी मांगे गए आवश्यक जानकारी भरें: जैसे-
    • परिवार के मुखिया का नाम, आयु, लिंग, पिता का नाम
    • पूरा पता और पिन कोड
    • मोबाइल नंबर
    • वैकल्पिक संपर्क नंबर
    • परिवार के सभी सदस्यों का विवरण (नाम, आयु, लिंग, आधार नंबर)
    • आय विवरण
    • राशन कार्ड श्रेणी (AAY, BPL, PHH आदि)
    • बैंक खाता विवरण

स्टेप 5: आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें

bihar ration card online kaise kare प्रक्रिया में निम्न दस्तावेज अपलोड करें। अगर आपने सभी प्रक्रिया कर लिया है तो अब आप नीचे दिए गए आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करे:

  • परिवार के मुखिया का आधार कार्ड
  • एवं सभी सदस्यों के आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • अन्य आवश्यक दस्तावेज (जैसे जन्म प्रमाण पत्र, यदि आवश्यक हो)

Read Also- Bihar Toilet Scheme Online Apply 2025: फ्री शौचालय योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करें, जानें योग्यता, दस्तावेज़, लाभ व पेमेंट स्टेटस – Bihar Sauchalay Yojana 2025 की पूरी जानकारी

सुनिश्चित करें कि:

  • सभी फाइल्स स्पष्ट और पठनीय हों (यानि की सभी दस्तावेज सही से पढ़ा जा सके)
  • और फाइल साइज 100KB से 500KB के बीच हो (आप पोर्टल पर इसकी जानकारी चेक कर सकते है)
  • फाइल फॉर्मेट JPG, PDF या वेबसाइट द्वारा निर्दिष्ट अन्य प्रारूप में हो

स्टेप 6: आवेदन शुल्क का भुगतान करें

बिहार में राशन कार्ड आवेदन के लिए निर्धारित शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें। भुगतान विकल्प में शामिल हो सकते हैं:

  • नेट बैंकिंग
  • डेबिट/क्रेडिट कार्ड
  • UPI (Recommeded)
  • ई-वॉलेट

स्टेप 7: आवेदन जमा करें और रेफरेंस नंबर नोट करें

  • सभी विवरण की जांच करें और Submit बटन पर क्लिक करें
  • आवेदन जमा होने के बाद मिले  रसीद का प्रिंट आउट लें
  • आपको मिला रेफरेंस नंबर या एप्लिकेशन नंबर नोट कर लें, यह अपने bihar ration card status check के लिए आवश्यक होगा

स्टेप 8: फील्ड वेरिफिकेशन और स्टेटस ट्रैकिंग

  • आवेदन जमा करने के बाद, यह फील्ड वेरिफिकेशन के लिए भेजा जाएगा
  • अधिकारी आपके द्वारा प्रदान की गई जानकारी की जांच करेंगे
  • वेरिफिकेशन सफल होने पर, आपका नाम bihar new ration card list 2025 में शामिल किया जाएगा
  • आप अपने रेफरेंस नंबर या आधार नंबर से EPDS पोर्टल पर स्टेटस चेक कर सकते हैं

बिहार राशन कार्ड डाउनलोड और करेक्शन

bihar ration card download online और ration card correction bihar online की सुविधा भी उपलब्ध है:

राशन कार्ड डाउनलोड करने के लिए:

  • राशन कार्ड के आधिकारिक वेबसाईट EPDS बिहार पोर्टल पर जाएं
  • अब डाउनलोड ई-राशन कार्ड या Download E-Ration Card विकल्प पर क्लिक करें
  • फिर अपना राशन कार्ड नंबर या आधार नंबर दर्ज करें और
  • Search या खोजें बटन पर क्लिक करें
  • अंत मे अपना ई-राशन कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट आउट लें

राशन कार्ड में करेक्शन के लिए:

  • बिहार के आधिकारिक पोर्टल EPDS पर जाएं
  • होम पेज पर राशन कार्ड करेक्शन या Edit Ration Card विकल्प पर क्लिक करें
  • अब अपना राशन कार्ड नंबर या आधार नंबर दर्ज करके लॉगिन करें
  • जिस जानकारी में संशोधन करना है, उसे चुनें और
  • आवश्यक सुधार करें और सपोर्टिंग डॉक्युमेंट्स अपलोड करें
  • अंत आवेदन जमा करें और रेफरेंस नंबर नोट करें

Read Also:

बिहार राशन कार्ड के महत्वपूर्ण लाभ 2025

2025 में बिहार राशन कार्ड के प्रमुख लाभ निम्नलिखित हैं:

  1. सब्सिडी वाला खाद्यान्न: राशन कार्ड धारकों को सस्ती दरों पर गेहूं, चावल, चीनी और मिट्टी का तेल जैसी आवश्यक वस्तुएं मिलती हैं।
  2. वित्तीय सहायता: 2025 से, राशन कार्ड धारकों को प्रति माह ₹1000 की अतिरिक्त वित्तीय सहायता मिलेगी। यह सहायता 2025 से 2028 तक जारी रहेगी। rashan card online bihar 2025 के तहत आवेदन करके आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
  3. पहचान प्रमाण: बिहार राशन कार्ड एक महत्वपूर्ण पहचान और पता प्रमाण दस्तावेज है, जिसका उपयोग बैंक खाता खोलने, सिम कार्ड खरीदने और अन्य सरकारी सेवाओं के लिए किया जा सकता है।
  4. सरकारी योजनाओं का लाभ: राशन कार्ड धारक विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं जैसे PM आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आदि के लिए पात्र हो सकते हैं।
  5. वन नेशन वन राशन कार्ड: इस सुविधा के तहत, राशन कार्ड धारक देश के किसी भी हिस्से में Fair Price Shop से अपना राशन प्राप्त कर सकते हैं, जिससे प्रवासी श्रमिकों को लाभ होता है।

राशन कार्ड ई-केवाईसी 2025

2025 में, राशन कार्ड के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य कर दिया गया है। यदि आप ई-केवाईसी नहीं कराते हैं, तो आपका राशन कार्ड रद्द हो सकता है और आप वित्तीय लाभ से वंचित रह सकते हैं।

ई-केवाईसी कैसे करें:

  • बिहार के आधिकारिक EPDS पोर्टल पर जाएं
  • ई-केवाईसी या e-KYC सेक्शन पर क्लिक करें
  • अपना राशन कार्ड नंबर, मोबाइल नंबर या आधार नंबर दर्ज करें
  • ओटीपी वेरिफिकेशन के बाद ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी करें

ऑफलाइन राशन कार्ड आवेदन प्रक्रिया

यदि आप bihar ration card online registration नहीं कर सकते, तो आप निम्न तरीके से ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं:

  1. अपने नजदीकी राशन कार्यालय, जन सेवा केंद्र, सीएससी सेंटर या मीसेवा केंद्र पर जाएं
  2. ration card form bihar प्राप्त करें और भरें
  3. सभी आवश्यक दस्तावेजों की फोटोकॉपी के साथ फॉर्म जमा करें
  4. आवेदन शुल्क का भुगतान करें
  5. रसीद प्राप्त करें और भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रखें

Important Links

Apply New Ration Card

Download e-Ration Card

Correction Through App

Correction Through Website

Complaint Link Google Search
How to Transfer Ration Card Track Your Application Status

Join Our Social Media

Telegram :: Whatsapp

Official Website Scheme

निष्कर्ष

बिहार राशन कार्ड ऑनलाइन आवेदन 2025 एक सरल और सुविधाजनक प्रक्रिया हैल  जिसके माध्यम से आप सरकारी योजनाओं के लाभ और सब्सिडी वाले खाद्यान्न प्राप्त कर सकते हैं। bihar me ration card kaise banaye इस सवाल का जवाब हमने इस आर्टिकल में विस्तार से दिया है। new ration card apply bihar के तहत आवेदन करके आप सरकार द्वारा दी जाने वाली सभी सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।

याद रखें, 2025 में nfsa ration card bihar के अंतर्गत मिलने वाले लाभों का पूरा फायदा उठाने के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य है, इसलिए अपने राशन कार्ड को आधार से लिंक करना न भूलें। bpl ration card online bihar या aay ration card apply bihar के लिए आवेदन करके आप अपनी आर्थिक स्थिति के अनुसार उचित लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

बिहार राशन कार्ड से संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

क्या मैं एक से अधिक राज्यों में राशन कार्ड रख सकता हूं?

नहीं, एक व्यक्ति के पास केवल एक ही राशन कार्ड हो सकता है। दो राज्यों में राशन कार्ड रखना गैरकानूनी है।

राशन कार्ड बनवाने के लिए कितना शुल्क देना होगा?

राशन कार्ड शुल्क राज्य के अनुसार अलग-अलग होता है, लेकिन आमतौर पर यह ₹50 से ₹100 के बीच होता है।

राशन कार्ड बनने में कितना समय लगता है?

आमतौर पर, सत्यापन प्रक्रिया के बाद, राशन कार्ड 30 से 45 दिनों के भीतर जारी कर दिया जाता है।

क्या मैं अपने राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कर सकता हूं?

हां, और यह अनिवार्य है। 2025 में, राशन कार्ड के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य है, जिसके लिए आधार कार्ड की आवश्यकता होती है।

क्या मैं अपने पुराने पते से नए पते पर राशन कार्ड ट्रांसफर कर सकता हूं?

हां, आप अपने राज्य के पीडीएस पोर्टल पर 'Address Change' या 'Transfer Ration Card' विकल्प का उपयोग करके अपना राशन कार्ड ट्रांसफर कर सकते हैं।

Related Articles:

Verified Source
Your Trusted Source of Truth
Available as Preferred Source on Google
Google Preferences
★★★★★

The Author

Babu

मैं BiharInfoZone.in का मालिक, संस्थापक और मुख्य लेखक हूं। इस वेबसाइट का उद्देश्य बिहार की सरकारी योजनाओं, शिक्षा से जुड़ी जानकारियाँ, प्रवेश प्रक्रियाएँ, नौकरी की वैकेंसी, और ज़मीन से संबंधित मुद्दों पर सही और समय पर जानकारी प्रदान करना है। ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *